सुनील उपाध्याय
बस्ती।दुबौलिया थाना क्षेत्र के आशोकपुर गांव के रहने वाले रामहृदय ने शनिवार की सुबह पत्नी आरती चौहान पर हाशिये से जानलेवा वार कर घायल कर दिया। हाथ और पैर पर चोट लगने से घायल आरती सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती है। उधर, हमला करने के बाद पति फरार हो गया। दुबौलिया पुलिस एनसीआर दर्ज कर तलाश में लगी हुई है।
अस्पताल में भर्ती आरती ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति रामहृदय ने एक वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर लिया है। ससुराल में ही उसने उसके साथ जबरन दूसरी पत्नी को रखा है। शनिवार की सुबह उसे और उसके दोनों बच्चों रवी चौहान (13) और कुनाल चौहान (8) को जबरन घर से भगा रहा था। विरोध करने पर हाशिये वार करने लगा। किसी तरह जान बचाकर भागी। आरती प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर सतहा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। अम्बेडकर नगर से मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ