डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रिश्वत खोर दरोगा ऊपर कार्रवाई करने तथा पत्रकार की खिलाफ एफआईआर की मजिस्ट्रेटिक जाँच का दिया आश्वासन
पत्रकार उत्पीड़न चरम पर
दरोगा के ऊपर कार्रवाई न होने व पत्रकार के मुकदमा वापस होने तक पत्रकार सरकारी कार्यक्रम व पुलिस प्रशासन की प्रेस वार्ता का करेंगे बहिष्कार।
सत्येन्द्र खरे
कौशाम्बी- पुलिस द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न व रिश्वत खोर दरोगा के खिलाफ लगभग सात दिन हो जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज जनपद के कोने कोने से जुटे प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक सैकड़ों पत्रकारों ने एक सुर में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए डीएम आवास का घेराव किया तथा डीएम मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर पत्रकार हिमाचल मौर्या के खिलाफ दर्ज एफआईआर की मजिस्ट्रेटिक जाँच व रिश्वत खोर दरोगा खिलाफ कार्रवाई 24 घंटे होने की माँग डीएम से की गई।
डीएम को ज्ञापन देने के बाद प्रेस क्लब व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले एक अखबार के कार्यालय पर पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहाँ कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर 24घंटे अंदर हमारी माँगें पूरी की गई तो सोमवार से जनपद के सभी पत्रकार धरना देगे।
पत्रकारों की लड़ाई मे हरदम आगे रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार पप्पू गौतम ने कहाँ कि पुलिस इन दिनों अपनी कमियों को छुपाने के लिए पत्रकारों का उत्पीड़न कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण पत्रकार हिमाचल मौर्या का है
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव सच्चिदानन्द मिश्र ने कहाँ कि पत्रकारों का उत्पीड़न को किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा पत्रकारों को कमजोर समझने वाले अब ये जान ले की राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ संगठन पत्रकारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।
उक्त अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रान्तीय मुख्य महासचिव उ0प्र0 सच्चिदानन्द मिश्र,प्रेस क्लब महामंत्री विमलेश शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश गौतम, वरिष्ठ पत्रकार किशोरमणि मिश्रा,उपाध्यक्ष राकेश सोनकर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद पान्डेय,कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ डब्बू,आय ब्यय निरीक्षण पंकज अग्रहरि,संगठन मंत्री रिंकू सिंह,प्रकाशन मंत्री अरविंद तिवारी,रवीन्द्र अग्रहरि,राकेश केशरी,शिवनन्दन शाहू,ओमनीश तिवारी,रमेश चन्द्र अकेला,संजय मिश्रा,सुनील पान्डेय,योगेंद्र सिंह,अनुरूध्द पान्डेय,जरीना सिद्दीकी,राहुल भट्ट,अखिलेश गौतम,सोनेलाल,विकास मालवीय,मनोज सिंह,सुनील राठौर,बीपी यादव,अमित केशरवानी,रवि मौर्या,वसीम अहमद,लाकर,आविद खान,हिमांशु भट्ट,नरेंद्र यादव,अंजनी पान्डेय,सन्तोष कुमार पान्डेय,नय्यर अहमद,अंकित मिश्रा,नीरज सिंह,सत्येंद्र खरे सहित जनपद के सैकड़ों से ज्यादा पत्रकार उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ