सुनील उपाध्याय
बस्ती । जनसंघ राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता पं. दीनदयाल जी को उनके 50 वीं पुण्य तिथि पर संकल्पों के साथ याद किया गया। रविवार को दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के संयोजन में गायत्री शक्ति पीठ में पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ यज्ञ, हवन, अनुष्ठान पर उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पं. दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु जो संकल्प व्यक्त किया केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार उसे पूरा करने की दिशा में समर्पित है। कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन प्राणि मात्र की सेवा को समर्पित था। वे राजनीतिक संत थे।
भाजपा नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र, विनोद शुक्ल, अनिल चन्द्र त्रिपाठी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि वे चाहते तो अपनी शैक्षणिक दक्षता के बल पर सुख पूर्ण जीवन जी सकते थे किन्तु उन्होने मानव कल्याण के लिये राजनीति को माध्यम बनाकर उसे सेवा, सद्भाव संकल्पों के साथ जोड़ा। उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
आयोजक आशीष श्रीवास्तव ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन ही विचारों की प्रयोगशाला है। उन्होने अपने समय काल में जो स्वप्न देखे तो वर्षो बाद वे व्यवहार में आकार ले रहे हैं।
विधि विधान से यज्ञ अनुष्ठान में अनादि शुक्ल ‘काका’ अजय सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, सन्तोष शुक्ल, सतीश सोनकर, सन्तोष सिंह, आसमान सिंह, उदयशंकर शुक्ल, डा. अजीत प्रताप सिंह, राम विनय पाण्डेय, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, डॉ. उमेश, उमंग श्रीवास्तव, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, मनीष चन्द्र दूबे, रामकेश पाण्डेय के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे।
दीनदयाल जी के सपनों को साकार कर रही है सरकार- दयाराम चौधरी
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनके 50 वीं पुण्य तिथि पर नमन् किया गया। बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पं. दीनदयाल का सपना था कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिले। प्रदेश सरकार उनके संकल्पों को साकार करने के लिये अनेक कल्याणकारी योजनायें चला रही है।
विकास भवन स्थित सदर विधायक दयाराम चौधरी के आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शांति भूषण त्रिपाठी, रामानन्द उर्फ नन्हें भैया, अनिल कुमार पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, सुरेश चौधरी, धर्मराज मौर्य, राजकुमार शुक्ल, लालचंद, लल्लू चौधरी, गणेश श्रीवास्तव, मनीष पाण्डेय, शेषनाथ, श्याम भवन, अनुरागदत्त पटेल, अंकुर श्रीवास्तव, अनिल कुमार, महातम चौधरी, जगदम्बा चौधरी के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ