पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ब्रह्मदेव समाज के लक्ष्मणपुर ब्लाक ईकाई का हुआ गठन
लालजी तिवारी अध्यक्ष, पंकज मिश्र बने महामंत्री
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । संगठन के विस्तार को लेकर ब्रह्मदेव समाज कि एक बैठक जनपद के लक्ष्मणपुर विकासखंड क्षेत्र के डोमीपुर गांव स्थित वनसत्ती देवी धाम पर पंडित सूर्यमणि तिवारी के आमंत्रण पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस मौके पर धाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते हुए लक्षम्णपुर ब्लाक ईकाई का गठन किया गया । जिसमें पंण्डित लालजी तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में पंडित पंकज मिश्रा को महामंत्री, वीरेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष, व सूर्यमणि त्रिपाठी को संगठन मंत्री तथा जयप्रकाश तिवारी, हरीश चंद्र तिवारी, अतुल दुबे को कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मत से मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष पंण्डित सत्येन्द्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ब्रह्मदेव समाज की स्थापना मानव के कल्याण के लिए की गई है । ब्रह्मणो की एकजुटता के साथ राष्ट्र, समाज की सेवा संगठन का मुख्य लक्ष्य व उद्देश्य है । गरीब, असहाय व कमजोर विप्रो की मदद के लिए लोग आगे आए ।
श्री तिवारी ने कहा कि संगठन के लोग अधिक से अधिक पौध रोपण करें इससे वातावरण शुद्व होगा । उन्होने संगठन के प्रत्येक लोगो से कम से कम एक - एक पौध रोपण करने की अपील की ।इस मौके पर उपाध्यक्ष व लालगंज प्रभारी व्रजघोष ओझा के कहा कि सेवा व समर्पण भाव से ही कार्य करें। उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि समाज की एकजुटता से निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा। जिला मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। समाज को गरीबी की खाई से निकालने के लिए रोजगार पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही समाज के उत्थान के लिए जरूरी है कि समाज को शिक्षित किया जाए। संचालन जिला महामंत्री सन्तोष पाण्डेय ने की ।इस मौके पर भान प्रकाश तिवारी, सुरेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिवारी, राम खेलावन, बाबू लाल, दीपक, अनुराग त्रिपाठी, संजय, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अतुल कुमार, विवेक दुबे, बाबूलाल त्रिपाठी, भोलानाथ तिवारी, संजय शुक्ला, शुभम तिवारी, सत्यम तिवारी, सौरभ, विकास शुक्ला, अमन, पंकज, चंद्रमणि त्रिपाठी समेत आदि रहे ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ