Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :6 साल के लड़के से अप्राकृतिक दुष्कर्म


सुनील उपाध्याय

बस्ती :वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम मौजूदा समय अपने नाना के घर रह रहा है। परिजनों के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव निवासी राजकुमार वहां पहुंचा और बच्चे को बहलाकर किनारे बुलाया और अपने गोद में लेकर गन्ने के खेत में चला गया। यहां बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। 
उसकी चीख सुन आसपास मौजूद बच्चे गन्ने के खेत की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें आता देख आरोपी राजकुमार मौके से फरार हो गया। घर पहुंचे बच्चे ने मां और नाना को पूरी बात बताई। थाने पर पहुंच घर वालों को घटना की जानकारी दी। वाल्टरगंज पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे