Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मीडिया क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में रानीगंज एकादश की टीम ने लहराया परचम


लालगंज एकादश व रानीगंज  एकादस के बीच फाइनल मुकाबला आज
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा है पंडित मदन मोहन मालवीय मीडिया क्रिकेट कप 2018 में इस बार ग्रामीण क्षेत्र की टीमों ने फाइनल पहुच गई है! बता दें कि  प्रथम बार ऐसा हुआ है जब ग्रामीण क्षेत्र की टीम फाइनल में पहुंची है!  और 13 फरवरी को रानीगंज और लालगंज के मध्य फाइनल मैच खेला जायेगा! स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित पं.मदन मोहन मालवीय मीडिया क्रिकेट कप के दूसरे सेमी फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये रानीगंज एकादश  113 रन पर आल आउट हो गयी । रुस्तम 46 और इरशाद ने 10 रन बनाये । रानू सिंह  व डीके शर्मा को 3 विकेट , बबलू राय ,प्रदीप व सत्यम पाण्डेय को 1 विकेट मिला । लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद  राम प्रसाद बिस्मिल एकादश रोमांचक मुकाबले में 111 रन पर आल आउट हो गयी । जिसमें डीके शर्मा 22, बबलू राय 16, मान सिंह 18 व पवन सिंह ने 11 रन बनाये । रानीगंज एकादश की तरफ से इरशाद को 3 , रुस्तम व धर्मेन्द्र को 2 विकेट जबकि सौरभ को एक विकेट मिला ।

शानदार प्रदर्शन करने वाले रुस्तम को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।दुर्गेश तिवारी , मुकुल राज , शिवम यादव निर्णायक रहे । स्कोरिंग मीत श्रीवास्तव , रोशन विश्वकर्मा ( चाउमीन ) एवं कमेंट्री अश्वनी सिंह व गंगा पाण्डेय ने किया । पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह व भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया ।

इस मौके पर पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने कहा कि  खेल में हार जीत तो लगा रहती है, खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए खेल ऐसा आयोजन है जिसमें जात पात को लोग भूल कर खेल को खेलते हैं इसके माध्यम से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है!  उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के साथ भी करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा को बनाए रखे और आपसी भाईचारा  कायम रहे! इस मौके पर भाजपा नेता रवि सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब द्वारा आयोजित उक्त क्रिकेट कप की प्रशंसा की ! इस दौरान डा.शफीक अहमद ,मुन्ना सिंह , महेश सिंह ,आदित्य शुक्ल , चिन्तामणि पाण्डेय, अशोक सिंह , चन्द्र प्रकाश उपाध्याय , संतोष भगवन ,आशीष दीक्षित, हरिकेश मिश्र ,गिरजेश तिवारी ,धर्मेंद्र सिंह , विवेक पाण्डेय , बृजेश मिश्र , मनीष ओझा , शुलभ श्रीवास्तव ,चन्दन सिंह , सुधीर जायसवाल , मो.शहजाद,बृजेंद्र सिंह बबलू,संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे