Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:मिलो द्वारा किसानो के भुक्तान को लेकर भाकियू ने सौपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी के नेतृत्व सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर रूधौली अठदमा और वाल्टरगंज शुगर मिल पर गन्ना किसानों का एक अरब से अधिक बकाये के भुगतान की मांग किया। 
ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिलों का पेराई सत्र समापन की ओर है किन्तु वाल्टरगंज चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 12 फरवरी तक पुराना बकाया 27 करोड़ 58 लाख एवं नया बकाया 23 करोड़ 13 लाख एवं अठदमा रूधौली चीनी मिल पर पुराना बकाया 6 करोड़ 92 लाख एवं नया वर्तमान सत्र का बकाया 92 करोड़ 18 लाख है। अनेको बार मिल पर गन्ना भुगतान के लिये दबाव डाला गया किन्तु प्रबंधतंत्र चुप्पी साधे हुये हैं।
भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल ने कहा कि एक ओर तो केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खुद को किसानों की हितैषी बताकर उपज का डेढ गुना मूल्य देने की बात कर रही है जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि लागत से कम मूल्य पर गन्ना देने के बावजूद चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही हैए ऐसे में किसानों के दिन कैसे बहुरेंगे। चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र व्याज समेत भुगतान प्रक्रिया शुरू न किया गया तो भाकियू निर्णायक आन्दोलन छेड़ने को बाध्य होगी। 
ज्ञापन सौंपने वालों में डाण् आरण्पीण् चौधरीए चन्द्र प्रकाश चौधरीए घनश्यामए त्रिवेनी    चौधरीए हरिराम चौधरी आदि शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे