Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्रतिभागी शिक्षको को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती में सोमवार को नवाचार तथा आईसीटी आधारित नवाचार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डायट प्राचार्य आरबीएस चौहान ने किया। 
नवाचार में जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षको ने अपने नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्राचार्य आरबीएस चौहान ने कहा कि आजकल जिले के कई शिक्षक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से बहुत बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे शिक्षको को प्रोत्साहित करने की अवयश्यक्ता है। उन्होंने मेले में बेहतर शैक्षिक नवाचार के लिए आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट की शिक्षिकाओ सोनू वर्मा और विभा चाहर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जबकि जनपद में बेहतरीन आईसीटी प्रयोग के सहारे स्कूलो में अच्छा ओरदर्शन करने हेतु डॉ सर्वेष्ट मिश्र को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दूसरा पुरस्कार केजीवीबी साऊँघाट की वार्डन माधुरी त्रिपाठी को और तृतीय पुरस्कार डायट प्रशिक्षुओ की टीम को प्रदान कर सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर बीटीसी प्रशिक्षुओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम में डायट के संकाय सदस्य सुमनरानी मिश्रए रामकृष्ण ओझाए राजेन्द्र मौर्यए ज्ञान दासए डॉ प्रवेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे