Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:धारूपुर होगा सांसद प्रमोद का आदर्श गोद लिया गांव


विभिन्न योजनाओं के बाबत पैतीस करोड़ के पैकेज का हुआ ऐलान

लालगंज प्रतापगढ़। सांसद आदर्श गांव के रूप मे दूसरी बार राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी द्वारा गोद लिये गांव धारूपुर मे विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग पैतीस करोड की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। सोमवार को रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड के धारूपुर गांव मे लगी चैपाल मे सांसद प्रमोद तिवारी ने अफसरों से इन कार्य योजनाओं को समयबद्ध पूरा करते हुये पारदर्शिता व गुणवत्ता पर जोर दिया। सांसद प्रमोद तिवारी अफसरों से दो टूक बात करते हुये आदर्श गांव के लिये अब तक की तैयारी को सिफर बताते हुये नाराजगी जतायी। श्री तिवारी ने कहा कि सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर हर गरीब को गांव मे छत मुहैया कराना आदर्श गांव की प्राथमिकता होगी। उन्होनें अफसरों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं की विभागवार एक एक की प्रगति का पैमाना आंका। श्री तिवारी ने कहा कि वह दो माह बाद फिर ग्रामीणों के साथ अफसरों की बैठक मे प्रगति की समीक्षा करेगें। इसके बावजूद भी उन्हें लापरवाही दिखी तो लोक सभा की स्पीकर को कार्रवाई की संस्तुति करेगें। प्रारम्भ मे नोडल अधिकारी डीएलओ विद्याभूषण सिंह ने आदर्श गांव के लिये केंद्रीय एवं राज्य परियोजनाओं की मंजूरी का खाका खींचा। बकौल डीएलओ गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 78 आवास बनाये जायेगें। गांवों मे हेल्थ गु्रप के तहत भी पांच गु्रपों का संचालन किया जायेगा। डीएलओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांव से गुजरने वाले हाईवे के दोनों किनारे वृक्षारोपण किया जायेगा। गांव मे बाल विकास परियोजना का नया भवन तथा पचास लाभार्थियों को सामाजिक पेंशन व दस विधवाओं एवं ग्यारह दिव्यांगों को नई पेंशन मंजूर की जायेगी। इसी तरह प्रत्येक घरों को शौचालय तथा बस्ती मे सौर ऊर्जा का प्रकाश एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, युवा कार्यशाला, टीकाकरण, आदर्श प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कार्ययोजनाएं भी तेजी से पूर्ण होगीं। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायतीराज विभाग की भी विभिन्न योजनाओं के यहां नये सिरे से संचालन शुरू करने की जानकारी दी। इसके पहले बीडीओ ओपी मिश्रा ने ब्लाक स्तरीय विकास योजनाओं के शुरूआत की वृहद जानकारी दी। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र के गांव को गोद लिये जाने के बाबत क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से सांसद प्रमोद तिवारी का आभार जताया। संचालन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। ग्राम प्रधान आजाद द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, राकेश तिवारी, दिनकर पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, पिंटू मिश्रा, राजबहादुर पटेल, रवीन्द्र मिश्रा, रज्जन उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, विनीत मिश्रा, माता प्रसाद पाण्डेय, लल्लन तिवारी, पंचम पासी, लल्ले पाण्डेय, अली हुसैन, हरीलाल, राजेश शुक्ला आदि रहे। 
मुझे गोद ले रखा तो मैनें चुना धारूपुर.............
 राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने आदर्श गांव धारूपुर को कुंभापुर आदर्श गांव की तरह विकास योजनाओं से आदर्श मानक दिये जाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। श्री तिवारी ने कहा कि उनके रामपुर खास के सियासी शुरूआती दौर से ही धारूपुर ने उन्हें गोद ले रखा था। सो अब वह आदर्श गांव के रूप मे धारूपुर को गोद गांव के रूप मे विकास का पैकेज दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे