लालगंज प्रतापगढ़। जेसीबी व कार की जोरदार टक्कर मे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। कोतवाली के रानीगंज अजगरा बाजार के हाईवे पर प्रतापगढ़ की ओर से आ रही कार को लालगंज की तरफ से जा रही जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना मे कोतवाली लालगंज के जेवई के पूर्व प्रधान जयेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र अभय सिंह (24) व महेशगंज थाना के कांधरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे अंकुर (25) का अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से दुर्घटना स्थल पर मौत हो गयी। मृतक अभय सिंह के बहन के देवर की तिलक को लेकर दोनों युवक खरीददारी के लिये जिला मुख्यालय गये थे। घर वापसी के समय दुर्घटना मे दोनों युवकों की मौत से परिजनों का कलेजा हिल उठा। वहीं मृतक अंकुर सिंह के चाचा महेंद्र सिंह का स्थानीय लालगंज कस्बे मे पम्पिंग सेट की दुकान है। अंकुर यहां चाचा के पास रहा करता था। दुर्घटना मे युवकों की मौत की जानकारी होते ही इलाके मे सनसनी फैल गयी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना पाकर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक दोनों युवकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया।
दो घरों मे बुझ गया एक साथ चिराग
काल और नियति कभी कभी इस तरह निष्ठुर होकर आता है कि सुनने वालों का कलेजा हिल जाता है। सोमवार को रानीगंज अजगरा मे हुई दुर्घटना मे मृतक दोनों युवक अपने अपने घर की अकेले संतान थे। यहीं नहीं मृतक युवक अभय और अंकुर दोनों अभी अविवाहित थे। दोनों घरों मे एक साथ बुझे चिराग का गम परिजनों के विलाप मे हर किसी से देखा नहीं जा रहा था। कहा तो दोनों युवक हंसी खुशी सहालग के लिये खरीददारी को गये थे और शाम को रिश्तेदारी मे होने वाली तिलक की खुशी बांटने का मंसूबा था और कहां दोनों घरों के साथ रिश्तेदारी मे भी झलक रही खुशी गमों के पहाड़ के नीचे आ दबी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ