Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ट्रक ने रोडवेज यात्री सेवा को मारी टक्कर, दर्जनभर चुटहिल


लालगंज प्रतापगढ़। किदवई नगर कानपुर डिपो की रोडवेज यात्री सेवा सोमवार को यात्रियों को लेकर कानपुर से प्रतापगढ़ के लिये आ रही थी। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर स्थानीय कोतवाली के सगरा सुंदरपुर बाजार मे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार के अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक और रोडवेज की टक्कर मे घटना स्थल से कुछ दूर पहले एक मैजिक भी अनियंत्रित हो गयी। दुर्घटना मे रोडवेज बस का चालक कानपुर निवासी संतोष कुमार (38) तथा परिचालक अंकित गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके साथ प्रवीण कुमार (45) कानपुर, दिनेश कुमार (50) निवासी सलोन रायबरेली की भी स्थिति नाजुक बतायी गयी। वहीं बस मे यात्रा कर रहे बृजेन्द्र कुमार (40) अरविंद (42) चुलबुल (50) हरकेश (40) तथा अभिषेक (35) व रतन सिंह (45) चुटहिल हो गये। हाईवे पर हुये हादसे से अफरातफरी मच गयी। दुर्घटना की जानकारी होते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहंुची और घायलों को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। दुर्घटना के चलते घंटो यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक व रोडवेज बस को किसी तरह बाजार से हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे