सुनील गिरी
हापुड। सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर बार सभागार में वकीलो की बैठक की गई बैठक बारअध्यक्ष सत्यप्रकाश व सचिव हेमन्त गौड़ की अध्यक्षता मे की गई । गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व बार अध्यक्ष पर 354 बी व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए मुकदमे को लेकर सोवार को गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन के वकीलों ने रोष है। जिसके बाद अधिवक्ताओ ने पूर्ण हड़ताल का निर्णय लिया । सिविल कोर्ट, तहसील पर पूर्ण हड़ताल व रजिस्ट्री ऑफिस में वकीलों ने ताला जड दिया। जिसके बाद अधिवक्ता थाने पहुंचे । वकीलों का कहना है कि रविवर को जिस अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है वह झूठा व रंजिशन लिखाया गया है। उन्हे जानबूझकर फंसाया गया है, वकीलों ने बैठक में कहा कि जब कोई पीड़ित किसी भी मामले में थाने जाता है और बार बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नही करती वो बाद में पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाता है फिर कोर्ट जाता है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने मिनटों में एक वरिष्ठ अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज कर दिया, वकीलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए व मामले की जांच करने की मांग की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ