शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष एंव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के प्रत्यासी जगन्नाथ प्रसाद यादव ने सोमवार को जिला कचेहरी में मत एंव समर्थन मागने आये । सर्वप्रथम अम्बेडकर चौराहे पर जनपद प्रतापगढ़ के अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में अम्बेडकर चौराहे पर दर्जनों अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया । इसके पश्चात कचेहरी में जगन्नाथ प्रसाद यादव ने दिनेश तिवारी एडवोकेट एंव दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ घूम कर सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता मत एंव समर्थन का अनुरोध किया । इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव समीम खान , अशोक सिंह, जय सिंह यादव , संजय यादव , बेद व्यास त्रिपाठी, अनूप यादव ,विनोद यादव , पवन चौहान ,अबरार जहानियं , रमेश यादव , बेद प्रकाश शुक्ला , सुभाष सिंह , राज कुमार यादव , सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ