सत्येन्द्र खरे
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान को अपनी जान गवानी पड़ी है ।जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मौहखेड़ा गांव में झूलते बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।गरीब किसान रामआसरे उस समय करंट की चपेट में आ गया जब वह मकान की छत लगवाने के लिये सरिया सीधी कर रहा था।
राम आसरे कीमौत के बाद ग्रामीणो में बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।गरीब किसान राम आसरे के पास अपना घर नहीं था जिसके चलते उसे प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत उसे माकन मिला हुआ था राम आसरे आज उसी मकान की छत बनवाने के लिए सरिया सीधी कर रहा तभी सरिया काफी नीचे लटक रहे तार बिजली के तार से छुगयी जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।किसान की मौत के बाद ग्रामीणो में बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।गांव में ढीले हो कर लटक रहे बिजली के तारो को ठीक करने के लिये ग्रामीण कई बार विभाग को लिख कर मांग कर चुके है लेकिन उसके बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया ।अगर इसे ठीक कर दिया गया होता तो राम आसरे को मौत से बचाया जा सकता था।
![]() |
| फ़ाइल फोटो राम आसरे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ