Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

5 शादियों की सनक में अब तक दो बीबियो को बोल चूका है ... तलाक-तलाक-तलाक




सत्येन्द्र खरे 
यूपी के कौशाम्बी जिले में ट्रिपल तलाक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | पीडिता का आरोप है कि उसका पति अपनी पहली बीबी को तलाक दे चुका है और अब उसे भी तलाक देकर दूसरी शादी रचाने के चक्कर में है | पीडिता के मुताबिक उसका आरोपी पति उसको तलाक देकर कहता है कि वह पांच औरतो से निकाह करने की ख्वाहिस रखता है | आरोपी पति की इस सनक से परेशान तलाक पीडिता पिछले एक हफ्ते से कौशाम्बी पुलिस के चक्कर लगा रही है , लेकिन यूपी पुलिस का कोई भी अधिकारी पीडिता की फ़रियाद नहीं सुन रहे है | 

गुवारा निवासी कामनी बेगम की शादी गाव के ही मस्तान नाम के युवक से डेढ़ साल पहले हुयी थी | शादी के बाद पीडिता को जानकारी मिली कि उसका पति मस्तान पहले से ही शादी शुदा है | इतना ही नहीं मस्तान शराब और जुए की लत के चलते कोई काम धंधा भी नहीं करता है | एक हफ्ते पहले पीडिता कामिनी का पति मस्तान शराब के नसे में धुत होकर घर पंहुचा और बिना किसी वजह के ही उसके साथ मार-पीट शुरू कर दी | कामिनी ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने पीडिता को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह कर उसे अपनी जिंदगी से निकाल दिया | 

तलाक के बाद आरोपी पति मस्तान ने पीडिता को अपने घर से भी निकाल दिया है | पीडिता कामिनी जब आरोपी का घर छोड़ने को तैयार न हुयी तो आरोपी पति ने उसकी माँ को बुलाकर यह कह कर घर से बाहर कर दिया कि वह 5 औरतो से निकाह करने की अपनी ख्वाहिस पूरी करना चाहता था | इस कारण उसकी बेटी से शादी की थी | 


ट्रिपल तलाक पीडिता कामिनी ने पति मस्तान के मुह से यह बात सुन हैरान रह गई | पति की सनक में और किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद न हो इसके लिए उसने करारी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुची,लेकिन थाने की पुलिस ने एक हफ्ते लगातार दौड़ाने के बाद भी उसकी फ़रियाद नहीं सुनी | पीडिता ने कौशाम्बी के एसपी प्रदीप गुप्ता कको अपना शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाईं है, लेकिन दिन ब दिन बीतते जा रहे है पर उसे न्याय की पहली किरण भी नज़र नहीं आ रही है | 

इस पूरे मामले पर कौशाम्बी के एसपी प्रदीप गुप्ता से जब मीडिया ने बात की, तो उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बता कर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ़ इनकार कर दिया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे