Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या से निकलेंगी राम राज्य रथ यात्रा


अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद ।  6 राज्यों से होकर रामेश्वरम तक जाने वाली राम राज्य रथ यात्रा आज अयोध्या से निकलेगी । विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय विधिवत पूजा पाठ के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें । वहीं यात्रा से पहले सन्त सम्मलेन का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता महंत कमल नयन दास करेगें । दिनों तक चलने वाली यह रथ यात्रा कारसेवक पुरम से निकलकर अयोध्या और फैजाबाद के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदीग्राम तक पहुच कर आज रात्रि विश्राम करेगी । रामराज्य की पुनः स्थापना और राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाली राम राज्य रथ यात्रा यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे 6 राज्यों से होकर गुजरेगी और इस दौरान 6 हजार किलोमीटर का सफ़र तय करेगी । श्री रामदास युनिवर्सल सोसाइटी महाराष्ट्र के वैनर तले  आयोजित इस यात्रा का उदघाटन करने के लिए मुख्यमत्री योगी अदित्यनाथ का कार्यक्रम माँगा गया था लेकिन कार्यक्रम की मंजूरी नहीं मिली जिसके चलते 

विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय विधिवत पूजा पाठ के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें । रामराज्य रथ यात्रा को रवाना करने विहिप, संघ और आरएसएस के अलावा भाजपा से जुड़े संगठनो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे