ए. आर. उस्मानी / रियाजुद्दीन
नवाबगंज - गोण्डा। टावर से चोरी गई बैटरी के साथ पांच आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने पीठ थपथपाई और टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
![]() |
मिली जानकारी के अनुसार 3/4 फरवरी की रात्रि में नवाबगंज थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के पास स्थित एक मोबाइल के टावर से चोरों ने 22 अदद बैट्रियों को चोरी कर लिया था, जिसका मुकदमा 4 फरवरी को स्थानीय थानें में बीर बहादुर सिंह ने दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह द्वारा जिले में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अनावरण करने लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार की रात्रि में करीब आठ बजे क्षेत्राधिकारी तरबगंज ब्रह्मा सिंह व थानाध्यक्ष नवाबगंज सदानंद सिंह मुखबिर की सूचना पर हमराही एसआई राजकुमार सिंह, रणजीत यादव, सिपाही कलेन्द्र यादव, रामसिंह व कृष्ण प्रताप यादव के साथ नवाबगंज - तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास दो व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैटरी लाद जा रहे युवकों को रोका तो उनके पास से 4 बैटरी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम काली प्रसाद पुत्र खेदू व दूसरे ने रामू पुत्र नकछेद निवासी ग्राम चिवरहा थाना़ तरबगंज बताया। आरोपी काली प्रसाद व रामू की निशानदेही पर नवाबगंज - तरबगंज मार्ग के किनारे ग्राम परसिया के पास कालीदीन के अर्धनिर्मित मकान के अंदर जमीन में खोद कर रखी गयी 10 बैटरी व उसके पास मौजूद अभियुक्त मिठ्ठूलाल उर्फ शिवा पुत्र भल्लर निवासी ग्राम घिसीरामपुरवा थाना तरबगंज व मनोज पुत्र रामदेव गुप्ता निवासी ग्राम राजमन पिपरी भोपतपुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर अमदही बाजार स्थित कबाड़ की दुकान से प्रधान पुत्र सलीम निवासी आदमपुर थाना उमरी से 6 बैट्री बरामद हुई।
कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि कबाड़ी समेत पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस चोरी का खुलासा करने व चोरों को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार करने पर पुलिस कप्तान ने अनावरण करने वाली टीम को 5 हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ