Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी:मासूम के साथ दुष्कर्म


सत्येन्द्र खरे 
यूपी के कौशाम्बी जिले मे मासूम को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है | घटना महेवाघाट के एक गांव में शनिवार शाम की बताई जा रही है । मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले में कार्यवाही कराते हुए मासूम पीडिता के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है | 

महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक ने स्कूल से लौट रही बच्ची को अगवा कर लिया। अपहरण करने के बाद वह उसको गांव के बाहर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदहवास हालत में मासूम को छोड़कर आरोपित भाग निकला। चीखते-चिल्लाते हुए बालिका घर आई तो परिजनों को पता चला।घटना से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है |  मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है | एसपी का दावा है कि इस गंभीर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी | 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे