Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:हजूर! यहाँ तो थानेदार ही तहरीर में करवाते हैं फेरबदल


 ए आर उस्मानी /डॉ. एन. के. मौर्य 
 गोण्डा। वजीरगंज थाना क्षेत्र वजीरगंज के ग्राम पूरे डाढ़ू निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही पटीदार पर मारपीट के दौरान छप्पर फूंकने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है, पुलिस ने उक्त प्रकरण मे आरोपी पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।
जले हुए छप्पर का मलवा 
     अवगत हो कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे डाढ़ू निवासी राम करन ने बताया कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उसके पटीदार राम चरित्र की पत्नी आये दिन अपने भैंस को खुला छोड़ देती है।  जो मेरे बंधी हुई भैंस से आकर भिड़ जाती है, साथ ही छप्पर को भी गिराने लगती है, इसी क्रम मे दिनांक 9 फरवरी 2018 को भी उन्होंने भैंस खोल दिया, तत्पश्चात जब भैंस आकर छप्पर को तहस नहस करने लगी तो मेरे बेटे श्री निवास व रामचरित्र की पत्नी मे तूँ तूँ मै मै होने लगा, इसी दौरान राम चरित्र के पत्नी ने फोन करके राम चरित्र को जो कि गाँव के बाहर रोड पर भी रहते हैं उन्हें झगड़े की सूचना दी जिसे लेकर राम चरित्र व उसके पुत्रगण पवन कुमार व संदीप कुमार मौके पर आ धमके, और दोनों पक्षों मे मारपीट होने लगी, जिस दौरान श्री निवास के पैर मे चोट आयी है, अवगत हो कि पीड़ित श्री निवास के पिता रामकरन का कहना है कि मारपीट के दौरान उक्त विपक्षीगणो ने उसके छप्पर को भी जला दिया, जिसे देख रामकरन ने डायल 100 को फोन करके प्रकरण को अवगत कराया।


 इस तरह खेला गया तहरीर बदलने का खेल
पीड़ित राम करन
 पीड़ित के पिता रामकरण ने यह भी बताया कि  जब वह अपने पुत्र के साथ मारपीट व आगजनी का मामला दर्शाते हुए थाने मे तहरीर देने गया तो थानेदार ने थाने मे बैठ कर आये दिन तहरीर लिखने वाले एक बाहरी व्यक्ति से आगजनी का मामला हटवा कर दोबारा तहरीर लिखने को कहा, तब उस व्यक्ति द्वारा आगजनी का मामला हटा कर दोबारा तहरीर लिखा गया। अवगत हो कि पीड़ित रामकरन इस थाने पर चौकीदार के रूप में भी कार्यरत है, जब इसके साथ ऐसा हो सकता है तो आम पीड़ितों के साथ यहाँ का रवैया क्या होगा ?
 क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
प्रकरण के सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि इनका पुरानी जमीनी रंजिश है। आरोपी पर लगाया गया आगजनी का आरोप गलत है,फिलहाल आरोपी पर धारा 323 व 504 का मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे