Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:गरीबों को निःशुल्क भोजन कराना पुनीत कार्य: जगदम्बिका पाल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कोई गरीब भूखा न सोये यह सबकी जिम्मेदारी है। हिन्दू जागरण मंच ने निःशुल्क हिन्द भोजनालय की शुरूआत करके रचनात्मक पहल किया है। सम्पन्न वर्ग के लोगों को इसमें बढ चढकर हिस्सा लेने के साथ ही सहयोग करना चाहिये जिससे नेक कार्य आर्थिक संकट का शिकार न होने पाये। यह विचार भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने रविवार को महिला चिकित्सालय के निकट स्थित दुर्गा मंदिर पर गरीबों में भोजन वितरित करते हुये व्यक्त किया।
भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान का जो संकल्प लिया था उसे हिन्दू जागरण मंच अभियान के तहत पूरा कर रहा है। यह सकारात्मक कदम है। 
आयोजक हिन्दू जागरण मंच विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू भैया’, लवकुश चौबे ने कहा कि जिस प्रकार से जन सहयोग और उत्साहवर्धन हो रहा है इससे हौसला बढा है। प्रयास होगा कि इसे और विस्तार दिया जाय। जिस प्रकार से लोग निःशुल्क हिन्द भोजनालय पर पहुंच रहे हैं इससे अभियान की उपयोगिता सिद्ध हो रही है।


कार्यक्रम में नीरज त्रिपाठी, उदयशंकर शुक्ल, सतीश सोनकर, उमेश, गुड्डू पाल, सभासद कम्मू, सन्तोष शुक्ल, विनोद शुक्ल, मोबीन, महेन्द्र शंकर, अनिल, आशीष श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे