Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती : खेत मजदूर यूनियन की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती : खेत मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को प्रेस क्लब में का. फैय्याज अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में यूनियन के विस्तार, मजबूती और जनहित के सवालों को लेकर आन्दोलन की धार को तेज करने के साथ ही मई माह में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय उपाध्यक्ष का. सतीश कुमार ने कहा कि देश का मजदूर, किसान, खेतिहर मजदूर कठिन दौर से गुजर रहा है। गरीबों के  जीने के अधिकार पर लगातार प्रायोजित हमले किये जा रहे हैं। इन सवालों को लेकर वृहद स्तर पर जन आन्दोलन की जरूरत है।
खेमयू के प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र प्रताप मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार  में दलितों पर लगातार हमले बढ रहे हैं। राशन प्रणाली को समाप्त किये जाने का षड़यंत्र किया रहा है। सर्वहारा वर्ग की घोर उपेक्षा की जा रही है। बढती मंहगाई ने गरीबों की कमर तोड़कर रख दिया है। इन सवालों को लेकर वृहद जन आन्दोलन छेड़ा जायेगा। निरन्तर गरीबों को उनका हक दिलाने के लिये संघर्ष और सम्पर्क अभियान जारी है। 
बैठक में का. राजकुमार प्रजापति, राम अचल, नरसिंह भारद्वाज, मुन्नी देवी, फैय्याज अहमद, धर्मराज चौधरी आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे