लालगंज प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक पर लदा 400 बोरी धान जब्त कर कोतवाली लाए जाने से खाद्यान्न माफियाओं में खासा हडकम्प नजर आया।जानकारी के मुताबिक रविवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय की सूचना पर तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय व क्षेत्रीय एमआई संजय कुमार ने टीम के साथ पहॅुच कर स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नयापुरवा बाजार में खडे़ ट्रक को धर दबोचा। जाॅच पड़ताल के दौरान पाया गया कि ट्रक में 400 बोरी धान लदा है। जिस पर ट्रक चालक से पूछताॅछ कर कागजात माॅगें गये किन्तु संतुष्ट न होने पर एमआई ने पकड़ा गया धान ट्रक समेत कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।मामले में एमआई संजय कुमार का कहना है कि बरामद किये गये धान के सम्बन्ध में जाॅच की जा रही है अवैध पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ