Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सेमीफाइनल में लालगंज एकादश ने मारी बाजी, पहुची फाइनल में



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित पं.मदन मोहन मालवीय मीडिया क्रिकेट कप के पहले सेमी फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये लालगंज एकादश ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाये । जिसमें आशीष सिंह 72 व केशव मिश्र 53 रन बनाकर नाट आउट रहे ।शहीद भगत सिंह एकादश के प्रकाश मिश्र व शहजाद को 1 विकेट मिला । लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद भगत सिंह एकादश 99 रन पर आल आउट हो गयी । प्रकाश मिश्र 35 रन , ज्ञानेन्द्र मिश्र 17 , रोहित सिंह 11 रन के अलावा अन्य बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं छू सके । केशव मिश्र , विकास मिश्र को 2 विकेट जबकि सागर तिवारी , शैलेन्द्र ,सुनील व आशीष को 1 विकेट मिला । शानदार बल्लेबाजी करने वाले आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।मुकुल राज ,शिवम यादव निर्णायक रहे ।स्कोरिंग मीत श्रीवास्तव,रोशन विश्वकर्मा ( चाउमीन )  जबकि कमेंट्री अश्वनी सिंह व गंगा पाण्डेय ने किया ।

रानीगंज विधायक धीरज ओझा , क्रिकेट कोच डा.शफीक अहमद व  समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य  ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया । इस दौरान महेश सिंह ,धीरज सिंह ,नीरज ओझा ,ललित तिवारी ,श्री नारायण मिश्र , चन्द्र प्रकाश उपाध्याय , अमितेंद्र श्रीवास्तव , दिनेश सिंह , संजीव पाण्डेय ,हरिकेश मिश्र , प्रेस क्लब के महामंत्री बृजेश मिश्र , विवेक पाण्डेय ,जान मोहम्मद ,सुनील यादव, शुलभ श्रीवास्तव , ज्ञान प्रकाश शुक्ल , यशवेंद्र सिंह रानू ,नीरज श्रीवास्तव,डीके शर्मा , चन्द्र शेखर तिवारी , विनय पाठक , सर्वेश शर्मा , मान सिंह ,चन्दन सिंह , संदीप ओझा ,बृजेंद्र सिंह बब्लू ,सुमित मिश्र , आशुतोष खरे ,दुर्गेश तिवारी ,  बबलू राय,शाश्वत पाण्डेय  आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे