गोंडा:-भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन गौरा के गिन्नी बाजार में संपन्न हुआ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा जिसके कारण देश का किसान व्यापारी बीमार हो गया।उन्होंने कहा कि भारत एक ताकत के रूप में पूरी दुनिया में उभर रहा है।भारत की ताकत का लोहा विश्व के सभी मुस्लिम देश मान चुके हैं। मात्र पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है यदि पाकिस्तान ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो जल्द ही विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ करने के लिए गुंडों का सफाया किया जा रहा है।अब तक 38 गुंडों को पहुंचाया जा चुका है।उन्होंने पार्टी की नीतियों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।कार्यकर्ता के बिना कोई चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यदि यह सफलता चाहिए तो पढ़ाई जरूरी है। बिना ज्ञान के कोई आगे नहीं बढ़ सकता है।जो ज्ञानी होगा वही देश और दुनिया पर राज करेगा।विधायक प्रभात वर्मा ने योजनाओं की जानकारी दी।
बृजनंदन सिंह, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, राम प्रकाश यादव, पुष्कर मिश्र, अमर किशोर कश्यप संदीप पांडेय विष्णु कुमार, के के श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव,विन्देश्वर सिंह, संचालक अनिल पासवान,राम सहाय, दिनेश शुक्ल, अम्बुज पटेल,दीपक गुप्ता विन्देश्वरी वर्मा, अभिमन्यु पटेल, मंजेश चक्रवर्ती, विक्रम, चन्द्रभान सिंह, अजय तिवारी, कप्तान श्रीवास्तव, शिवकुमार मित्तल ,दिलीप पांडेय,नरसिंह राजभर, अरूण शुक्ल, सोहरत वर्मा, राम चन्द्र,ने अपना विचार व्यक्त किया।राजकुमार पाडेय और साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।शिवकुमार मित्तल,पिंटू,सूर्यभान गुप्ता, प्रभाकर तिवारी राजन सिंह, पप्पू सिंह,रघुनंदन पाडेय, कमलेश पांडेय प्रमोद चंचल अम्बिका साहू मधूप सिंह आदि उपस्थित रहे।
घारीघाट में परिवहन डिपों बनाने की मांग।
विधायक श्री वर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए घारीघाट में परिवहन डिपों बनाये जाने की मांग परिवहन मंत्री से की जायेगी।जिसके मिलने की पूरी संभावना है। बसों का संचालन घारीघाट से होते हुये मसकनवा, बभनान, गौराचौकी, चन्द्रदीप घाट, बलरामपुर, डुमरियांगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, फैजाबाद, लखनऊ और गोरखपुर के लिए सीधे बसों का संचालन किया जाय। जिससें गौरा की जनता को सहूलियत मिलगी |
गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को कठिन सफलता मिल गयी।रविवार को गौराविधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के परिवहन काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए घारीघाट में परिवहन डिपों बनाये जाने की घोषणा की। तथा इलाके के विभिन्न मार्गों पर लोगों की सहूलियत के लिए एक दर्जन से अधिक रोडवेज बसों के संचालन के लिए जल्द एलान किया। ये बसें घारीघाट से होते हुये मसकनवा, बभनान, गौराचौकी, चन्द्रदीप घाट, बलरामपुर, डुमरियांगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, फैजाबाद, लखनऊ और गोरखपुर के लिए सीधे संचालित होगी। मंत्री के उक्त घोषणा से जन सभा में मौजूद सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ