Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:प्रदेश महामंत्री का इन्हौना मे हुआ जोरदार स्वागत




मोजीम खान 
सिंहपुर,अमेठी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला के अमेठी जनपद मे प्रथम आगमन पर भाजपाइयों मे काफी हर्ष देखने को मिला।अपने बीच मे महामंत्री को पाकर भाजपाई बहुत गदगद दिखे।भाजपाइयों ने मंत्री का  स्वागत फूलमालाओ से लादकर किया।भाजपा के प्रदेश महामंत्री लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी मे प्रथम आगमन पर इन्हौना चौराहे पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोरदार स्वागत किया।प्रदेश महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उसके उपरान्त महामंत्री का काफिला आगे निकल गया सुरक्षा के लिहाज से इन्हौना पुलिस  मौके पर उपस्थित रही।इस मौके पर महेन्द्र सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,हियुवा अमेठी उपाध्यक्ष दिनेश सिंह(पिंटू),जंगबहादुर सिंह,रमेश तिवारी,दयाशंकर यादव सहित सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे