भागवत कथा ज्ञान का अमृत स्वरूप:आचार्य धीरेन्द्र | CRIME JUNCTION भागवत कथा ज्ञान का अमृत स्वरूप:आचार्य धीरेन्द्र
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भागवत कथा ज्ञान का अमृत स्वरूप:आचार्य धीरेन्द्र


नील कंठेश्वर धाम मे छठें दिन श्रीकृष्ण रूक्मणी विवाह के वृतांत पर मंत्रमुग्ध हुये श्रद्धालु
शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़। लालगंज कस्बा क्षेत्र के मिश्रान कालूराम खजुरी स्थित धार्मिक स्थली नीलकंठेश्वर महादेव धाम मे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे छठें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। कथा के छठें दिन श्रीकृष्ण रूक्मणी विवाह के वृतान्त एवं विवाह समारोह मे श्रद्धालु पूरी तरह भाव विहवल होकर झूम उठे। कथा व्यास छोटी काशी राजातारा के आचार्य धीरेन्द्र पाल त्रिपाठी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक के दौरान उनके उद्धारावतार का विस्तृत वर्णन श्रद्धालुओं को सुनाया। उसके बाद भगवान श्रीहरि के द्वारिकाधीश बनने एवं युद्धोपरांत रूक्मणी से विवाह के वृतान्त का भी जीवन्त वर्णन किया। जिससे कथा मे मौजूद सैकड़ो की संख्या मे दूरदराज ग्रामीणांचल से आये महिलाये व पुरूष भक्ति के सागर मे भावपूर्ण गोता लगा गये। कथाव्यास ने अंत मे श्रीमदभागवत महापुराण के श्रवण के महात्म्य पर चर्चा करते हुये कहा कि यह महापुराण अमृत स्वरूप है। जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य को विष्णुलोक मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीहरि व रूक्मणी के विवाह अवसर पर क्षेत्रीय महिलाओं ने भी मंगलगान का गायन कर विवाहोत्सव को और भी मनोहारी बना दिया। कथा के संयोजक पं. गंगापाल मिश्र फौजी व श्रीमती सुशीला देवी ने कुलगुरू आचार्य का पीठ पर रोली चंदन से श्रीअभिषेक किया। साथ ही श्रीहरि नारायण व रूक्मणी के विवाहोपरांत उनका चरण पूजन भी किया। सह संयोजक अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने कथा श्रवण मे आये हुये भक्तों को प्रसाद वितरण का प्रबन्धन किया।
इस मौके पर पं. शंभू नाथ मिश्र, शिवमूर्ति मिश्र, संगम लाल दुबे, दयाशंकर पाण्डेय, आचार्य राजेश मिश्रा, प्रो0 आरपी शुक्ला, शिवाकांत मिश्र, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, बेनी लाल शुक्ल, पारसनाथ मिश्र, भोला नाथ तिवारी, अमर तिवारी, रमेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र मिश्र, अशोक शुक्ल, आचार्य जीतेंद्र मिश्र, छोटे लाल सरोज, शिव कुमार सिंह, देवेन्द्र मिश्र, गोपी वर्मा, लोकनाथ मिश्र, संजीत तिवारी, शोभनाथ मिश्र, विकास मिश्र, दीपक, दिनेश नारायण पाण्डेय, ननकवा पाठक, मातृदेव पाण्डेय, सजीवन पाल मिश्र, सुशील पाण्डेय, कमलेश शुक्ल, श्रीराम शुक्ल, श्रीपाल विश्वकर्मा, रामकिशोर वर्मा, गांधी वर्मा, राजू, माताफेर शुक्ल, मनीराम व अशोक मौर्य, रामलाल यादव, मातादीन यादव, शिवकुमार तिवारी, धीरज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com