सुनील उपाध्याय
बस्ती :कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्षों की बैठक पार्टी के कटेश्वरपार्क स्थित दफ्तर पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने की। ब्लाक कमेटियों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिये गये। स्थानीय जनसमस्याओं के संदर्भ में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की रणनीति बनी। सभी अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष स्थानीय स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति पर मंजूरी दी गयी।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से बसपा छोड़कर आये मंडल अध्यक्ष मो. रफीक खां, डा. किताबुल्लाह की अगुवाई में अब्दुल वहीद खां, इब्दुल कादिर खां, मो. फैयाज खां, इजहार खां, इब्दुल वकील खां, जाविद, नसीम, शमीर अहमद, मो. सगीर, अल्ली, हजरत अली, महबूब खां, मो. मुस्लिम, अकील अंसारी, अबू जैद, लतीफ खां, मो. सर, सब्बू, गुलाम नबी, पिण्टू, अख्तर खां, बकादुल्लाह, सूरज, रमेश सिद्धी, इद्रीश, गुड्डू, मो. हसन, फुड्डू खां, तनजील, हमीद खां, मो. रसीद खां, हफीज खां, हाजी डा. मोहम्मद अहमद अंसारी, मो. युसुफ अंसारी, मोहियुद्दीन शाह, सादिक अली, इफ्तेखार अहमद अंसारी, अब्दुल रब, सलीम शहजादे, मुन्ना, गाजी सुलतान अंसारी, मो. फिरोज अंसारी, मो. हफीज, तौवाज, मो. हुसेन, मो. याकूब, अजहरूद्दीन अजहर, मो. फजलेहक आदि ने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मो. रफीक और डा. किताबुल्लाह ने कहा कि कहा कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और विकास को मजबूत करने वाली पार्टी है जबकि बसपा एक संगठित गिरोह जैसा है। उसकी नीतियों और रीतियों से आजिज होकर साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अब आगे पार्टी को मजबूत करने के साथ ही मिशन 2019 को कामयाब बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे और राहुल गांधी को देश की सर्वोच्च सत्ता तक पहुंचा कर दम लेंगे। नेता द्वय ने कहा बसपा से ऊबकर सैकड़ों साथ कांग्रेस में आने को आतुर हैं। कार्यक्रम में पर्वू विधायक रामजियावन, छोटेलाल तिवारी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, डा. वीएच रिज़वी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, मानिकराम मिश्रा, डा. शीला शर्मा, गिरजा कुमार पांडे, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, रामधीरज, अलीम अख्तर, फैजू, अनिल भारती, पिण्टू मिश्रा, सिद्धीक अंसारी, जय प्रकाश अग्रहरि, गिरजेश पाल, कैसर जहां, रजनी नारायण, विनय विश्वकर्मा, घनश्याम शुक्ला, रामबहादुर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अमर बहादुर शुक्ला, शिचकुमार चौधरी, राजेश पांडे, चंचल, सूर्य मणि पाण्डे, शेषमणि उपाध्याय, शीतला शुक्ला आदि उपथित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ