ए. आर. उस्मानी / डॉ. एन. के. मौर्य
गोण्डा। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध इन दिनों पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के निर्देश पर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को वजीरगंज थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र के अचलपुर स्थित भुतहा चौराहा पर जुआ खेलते 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर के गोण्डा फैजाबाद मार्ग स्थित भुतहा चौराहा पर उक्त गांव के मुजीबर पुत्र नजीर, कुर्बान अली पुत्र मुर्तुजा, सुनील कुमार सिंह पुत्र योगेन्द्र बहादुर सिंह व मुस्लिम पुत्र हसन अली बेख़ौफ होकर जुआ खेल रहे थे। अवगत हो कि अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद कुमार सरोज के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह व संतोष पाण्डेय द्वारा भुतहा चौराहा अचलपुर का घेराव करके उक्त जुआरियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इन पर विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ