डॉ ओपी भारती
वजीरगंज ,गोण्डा।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। वादी द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार उसकी पुत्री (18) 12 फरवरी को सुबह साढ़े 4 बजे शौच के लिए गयी थी व वह वापस नहीं लौटी। वादी पिता ने सत्य नरायन व राम दुलारे निवासी गण चंदा पुर लक्ष्मन पुर को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ