ओपी भारती
वजीरगंज गोण्डा।स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवारो ने अपना अपना नामांकन किया। ग्राम पंचायत रामपुर खरहटा में ग्राम प्रधान पद के लिए विकास खण्ड कार्यालय पर कुल 5 लोगों ने नामांकन किया है।जबकि डुमरिया डीह आंशिक व पेंडराही आंशिक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 2 लोगों ने नामांकन किया है।जब कि अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित वार्ड सदस्य के 16 पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है।ए आर ओ राम करन ने बताया कि रामपुर खरहटा में ग्राम प्रधान पद हेतु संजय सिंह,मंजू सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,प्रेम सिंह व प्रदीप कुमार सिंह ने नामांकन किया है।ग्राम पंचायत सदस्य के 11 पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है।डुमरिया डीह-पेंडराही के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु रजपता व रेशमा ने नामांकन किया है।खिरिया,चौखट व चंदहा के ग्राम पंचायत सदस्य हेतु एक-एक नामांकन हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ