Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:खोया पाया शिविर बिछड़ों को मिलाने की भूमिका निभाता है-हेमन्त कुमार मिश्र


सुनील उपाध्याय
बस्ती । महाशिव रात्रि पर्व पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा हेतु खोया पाया शिविर का उद्घाटन सोमवार की देर शाम किया गया। आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा पिछले 22 वर्षो से निरन्तर शिविर लगाकर जो योगदान किया जा रहा है वह सराहनीय है
 ब्राम्हण महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र ने श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर के पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुये कहा कि इस मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। मेलों में प्रायः लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं। खोया पाया शिविर  बिछड़ों को मिलाने की भूमिका निभाता है। आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
उद्घाटन अवसर पर दुर्गेश कुमार मिश्र, के.के. उपाध्याय, वृजेश मिश्र, अनुराग चौधरी, सन्तोष पाण्डेय, पंत जी मिश्र, गोविन्द पाण्डेय, राजेश गिरी, चौकी इन्चार्ज सोनूपार सुनील कुमार सिंह, राकेश यादव, वीरेन्द्र चौधरी, सोहनलाल वर्मा, मनोज पाण्डेय, विजय प्रकाश गोस्वामी, रमेश गिरी, मिन्टू गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे