Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा : हफ्ता ना देना पड़ा टैक्सी चालक को पड़ा महंगा



रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज,गोण्डा।तरबगंज थाने के ड्राइबर को हप्ता ना देना एक टैक्सी चालक को महगा पड़ गया।टैक्सी के टायर में छूरा घोपकर पंचर कर दिया।जिस से क्षुब्ध होकर टैक्सी चालक ने मुख्यमंत्री समेत जिले के अधिकारियों व क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी टैक्सी चालक संजय अपनी टैक्सी लेकर घर वापस जा रहा था। तरबगंज थाना के सामने थानाध्यक्ष के वाहन चालक ने टैक्सी को हाथ देकर रोका। रुपए की मांग करने लगे। जिस पर टैक्सी चालक में कहा कि मेरे सारे कागज पूरे हैं, फिर आपको रुपये क्यों दूं। आरोप है कि इससे नाराज थानाध्यक्ष के ड्राइवर ने अपनी जेब से सूजा निकाल कर टैक्सी के टायर को पंचर कर दिया। इतना ही नहीं टैक्सी चालक से गाली गलौज वा मारपीट भी की।
जिसके बाद थानाध्यक्ष के ड्राइवर से क्षुब्ध टैक्सी चालक ने अपनी पंचर टैक्सी को थाने के मुख्य द्वार पर खड़ा करके चालक ने थानाध्यक्ष तथा क्षेत्राधिकारी से मौखिक शिकायत किया, किंतु कोई कार्रवाई ना होते देख टैक्सी चालक और टैक्सी के मालिक ने मुख्यमंत्री समेत जिले के आला अधिकारियों से शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि टैक्सी चालक की शिकायत मिली है। कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे