अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बोर्ड परीक्षा में नकल करने के आरोप में हुआ मुकदमा
बलरामपुर ।। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार 13 छात्र/ छात्राओं सहित चार कक्ष निरीक्षक व विद्यालय के केन्द्र व्यसथापक के विरुद्ध सादुल्लाह नगर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार बीते 9 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक एच एन तिवारी जिले मे चल रहे बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के हाजी लाल मोहम्मद खान इंटर कालेज हुसैन पुर में पहुंचे जहां पर 13 कमरों में परीक्षा चल रहा था। परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते समय 13 में से तीन कमरों में छात्र/ छात्राओं द्वारा अपने अपने प्रशन पत्रों पर टिक करना पाया गया जिसके आधार पर कक्ष निरीक्षकों द्वारा प्रशन पत्रों पर बोल कर टिक लगवाए जाने की आशंका में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कुल 13 छात्र / छात्राओं आदर्श कशौधन, अहमद रजा सुल्तान , अजीत कुमार , आशीष कुमार, अशोक कुमार, नीलम देवी, नीतू गुप्ता, प्रीति वर्मा, प्रीति जयसवाल ,रीना यादव, रुमा देवी ,सुनीता यादव व कक्ष निरीक्षक नवीन कुमार, सहायक अध्यापक विनोद कुमार मिश्रा, सहायक अध्यापक वंदना, सहायक अध्यापिका अरसर इसरार, सहायक अध्यापक सहित विद्यालय के केन्द्र व्यस्थापक मोवसिर अहमद को तत्काल कार्य मुक्त करते हुए तेरह छात्र / छात्राओ को रिशटीकेट करते हुए उक्त अठारह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया था। निर्देश के क्रम में अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक कन्हैया लाल यादव हाजी लाल मोहम्मद खान इंटर कालेज हुसैन पुर द्वारा आरोपी सभी अठारह लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की थी । मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त केन्द्र व्यस्थापक कन्हैया लाल यादव के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए 13 छात्र /छात्राएं चार कछ निरीक्षक व केन्द्र वयोसथापक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 20/18 धारा 3/7/9/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अरविंद यादव को सौंप दी गयी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ