Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चौकी इंचार्ज के बाद सीओ से विवेचना छीन एसएसपी ने बदला कार्यक्षेत्र



अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के चर्चित किशोरी हत्याकांड में चौकी इंचार्ज के सीओ पर गाज गिर गई यहां गुरुवार को एक दलित किशोरी की हत्या कर दी गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले ही पुलिस अफसर जहर खाने से मौत होने का राग अलाप रहे थे जबकि मृतिका के परिजन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव को उससे पहले ही तहरीर बदलवाने की जानकारी दे चुके थे मामले को विधायक ने प्रमुख सचिव गृह तक पहुंचा दिया फिर आखिरकार विधायक की नाराजगी को भांपते हुए एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने रुदौली के सीओ धनंजय कुशवाहा से मामले की विवेचना छीनते हुए उनका तबादला भी कर दिया इससे पहले शनिवार को एसएसपी द्वारा बाबाबाजार चौकी इंचार्ज योगेंद्र मिश्र को लाइन हाजिर किया जा चुका है लगातार अफसरों पर हो रही कार्रवाई के बाद गैंगरेप में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कराना शुरू कर दिया गया है माना यह भी जा रहा है कि अभी कई और पुलिस अफसरों पर गाज गिरेगी चूंकि किशोरी हत्याकांड प्रमुख सचिव गृह तक पहुंच चुका है दूसरी ओर सिर्फ नामजद हत्या की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा पहले ही बढ़ा चुकी है।दरअसल गुरुवार की रात मवई थाना क्षेत्र के रामसमुझ पुरवा गांव में एक 12 वर्षीय दलित किशोरी का शव चंद्रामऊ गांव के समीप खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था।सूचना पर पहुंचे रुदौली सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने मृतका के परिजन की तहरीर पर मुकदमा न दर्ज कर नई तहरीर पर महज एक आरोपी शिब्बू निवासी चंद्रामऊ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।तहरीर बदलवाने की शिकायत मृतका के परिजन ने क्षेत्रीय विधायक से की इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव स्वयं मौका-ए-वारदात पर पहुंच गये उनके सामने भी सीओ धनंजय कुशवाहा किशोरी की मौत की वजह जहर खाने की बताने लगे इसी बात पर विधायक भड़क गये।उन्होंने दूरभाष पर ही प्रमुख सचिव गृह से मामले की शिकायत की इसके बाद डीएम डा0 अनिल पाठक व एसएसपी सुभाष सिंह बघेल भी घटनास्थल पर पहुंचे यहां दोनों अफसर विधायक से मुखातिब हुए विधायक का तेवर देख शुक्रवार की रात मवई पुलिस ने अब तक महज हत्या के दर्ज मुकदमे में रेप व पास्को एक्ट की धारा को भी बढ़ा दिया चूूूंकि रेप नाक व मुुुंह दबाकर किया गया था मौत की वजह दम घुटने से हुई इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चुकी है घटना स्थल खेत मे रौंदे पौधे स्वयं दरिंदगी जैसी घटना की दास्तां बयां कर रहा है जिसे देखते ही विधायक व ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने घटना में कइयों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की थी लापरवाही के आरोप में शनिवार को एसएसपी द्वारा बाबाबाजार चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया था इसके अगले ही दिन रविवार को रुदौली सीओ को भी हटा दिया गया इसकी पुष्टि एसएसपी श्री बघेल ने की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे