शिवेश शुक्ला
प्नतापगढ ! नगर के विवेक नगर में जे एस एन इण्टर कॉलेज ,ओएसिस चिल्ड्रेन अकादमी ने संयुक्त रूप से विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया !, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीगन प्रोजेक्ट व मॉडल प्रस्तुत किये ।विद्यालय के प्रबंधक योगेश्वर उपाध्याय व प्रधानाचार्या
श्रीमती किरण उपाध्याय ने इस प्रदर्शनी व बाल मेले का उद्घाटन किया जिसमें कक्षा 8 की छात्रा शिवी सिंह ने कृत्रिम रेन वाटर का मॉडल प्रस्तुत किया जिसे सभी अभिभावकों व अतिथियों ने सराहना की,अंजलि सोनी ने हृदय में रक्त संचरण ,इब्राहिम ने रिमोट ओवर ब्रिज ,तान्या ने स्मार्ट सिटी जो पर्यावरण से युक्त ,अर्पित ने स्मार्ट विलेज पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया।कक्षा 7 के छात्रों में मोहित व मुकुंद ने सोलर सिस्टम से विद्युत निर्माण पर अपना बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया व मो सैफान ने इलेक्ट्रिक कार जो पर्यावरण व खर्च की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है व शिवांशु ने रिमोट कंट्रोल कार मॉडल प्रस्तुत किया। अन्य छात्र छात्राओं में श्रेयांशयश कृति मानसी शाकिर ताहिर स्वाति नरगिस इशिका अंशिका व अनन्त के मॉडल बहुत ही अद्धितीय लगे।बाल मेले में ओएसिस चिल्ड्रन एकेडमी के ओम शंकर ,तनिशा,भाषिणी रुद्रांश ,सृष्टि,कीर्ति,सक्षम ,जतिन वलीद, अनवर व कैफ व जे एस एन इण्टर कॉलेज के राजीव ,खुशी ,निधि ,महक ,वंशिका,अल्फिया ने अपनी सहभगिता दिया जिसकी अतिथि व अभिभावक गन ने प्रशंसा ब्यक्त की। प्रधानाचार्य श्रीमती किरण उपाध्याय ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि जे एस एन में ऐसे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हर साल होगा जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो और वे आगे चल कर देश के नव निर्माण में अपना अभूत पूर्व योगदान दे।प्रबंधक योगेश्वर उपाध्याय ने सभी छात्र छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यही बच्चे भारत के भविष्य है और हमारा विद्यालय उस भविष्य का निर्माण में अग्रणी रहेगा ! अध्यापको में विज्ञान क्लब के प्रभारी के प्रयास की सराहना की गई।अन्य अध्यापको में सुप्रिया ,एकता , रमिता ने अपना अतुलनीय योगदान दिया।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ