Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वादा नहीं इरादा दिखाये सरकार : चन्द्रमणि पाण्डेय


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । अमहटपुल निर्माण, किसानों की फसल सुरक्षा व प्रतिपूर्ति, द्वितीय विश्व युद्ध सैनिकों की पेंशन वृद्धि, जनपद के छावनी हर्रैया कप्तानगंज सहित प्रमुख चौराहों पर अंडरपास निर्माण, निजी विद्यालयों व चिकित्सालय के शिक्षकों चिकित्सकों को मानदेय देकर आम जनता को शिक्षा चिकित्सा निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन के क्रम में पांचवें दिन क्रमिक अनशन जारी रखते हुए जनसेबी चन्द्रमणि पांडे ने कहा कि हम वादों से हटने वाले नहीं हैं सरकार जन समस्याओं को हल करने का इरादा दिखाये आज केंद्र और राज्य सरकारों के वादाखिलाफी के चलते समाज का हर वर्ग दुःखी है आज पढे लिखे नवयुवक बेरोजगार घूम रहे हैं सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है शिक्षा मित्र टेट धारक हर कोई हैरान परेशान है निःशुल्क खाता खोलने वाली सरकार अब तो कम बैलेंस के नाम पर जनता के खाते से पैसा काट कर सीधा लूट मचा रखी है जबकि बैंक व ATM में बैलेंस के अभाव में दंड की व्यवस्था नहीं है हम इस बार बिना किसी साक्ष्य या कार्यवाही के हटने वाले नहीं यदि वादा अनूरूप रविवार तक मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कारवाई नहीं होती तो हम 19 मार्च सोमवार से आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा कुदरहा सूर्य नारायण मिश्र मंडल अध्यक्ष रालोद ओमप्रकाश चौधरी शिवकुमार गौतम सामाइन फारूकी कप्तान मौर्या अजय सिंह  दिलीप उपाध्याय सन्तोष पाठक हरिवंश संतोष सिंह विवेक पांडे अम्ब्रीश मिश्र शक्तीदीप पाठक अमरेश मिश्रा उमानाथ द्विवेदी संजय पांडे सरोज पांडे बृजेश यादव विवेक मोहन यादव समयदीन चन्द्रप्रकाश चौरसिया मनोज पांडे समय प्रसाद बर्मा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे