अमरजीत सिंह
फैजाबाद:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र समेत चार लोगो पर एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को डाक्टरी के लिए सीएचसी मवई भेजा जहा से डाक्टरों ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया
गौरतलब है कि 09 मार्च बीबीपुर गॉव मे कोटा चयन के दौरान दो पक्षों मे मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस ने खपरहिया निवासी नंद कुमार की तहरीर पर चार लोगो पर मुकदमा दर्ज कर दूसरे पक्ष की तहरीर लेने से मना कर दिया पुलिस की ढुलमुल रवैया को देख पीड़ित ने रबिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिह बघेल से मुलाकात कर आपबीती बताई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष शमशेर सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरन्त मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने धनश्याम पुत्र राम स्वारुप की तहरीर पर मो.कफील,मो.अकील पुत्रगण इम्विसात,श्याम सिंह पुत्र राम किशोर व प्रकाश पुत्र बिजय कुमार पर मु.अ.संख्या 64/18 की धारा 323,504,506,452 व 3(1)(x) एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बिवेचना सीओ को सौप दी है मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने की


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ