मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी- उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद मे आवारा पशुओं की बाढ़ सी आ गई है।उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार बनते ही आवारा पशुओं की भरमार हो गई है।इससे पूर्व नीलघोड़ से किसान परेशान दिखाई पड़ रहे थे उससे छुटकारा मिला नही कि एक ओर आफत किसानों को झेलनी पड़ रही है।किसान दिन रात अपने खेतों मे मेहनत करके अच्छी फसल उगाने का सपना देख रहे है।लेकिन उनके सपने पर इन आवारा पशुओं द्वारा नुकसान पहुँचाया जा रहा है।योगी सरकार के इन आवारा पशुओं से न केवल किसान परेशान हो रहे है बल्कि राहगीरो को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। छुट्टे जानवरों से आये दिन मार्ग दुर्घटनाएं होती रहती है।इस समय किसानों की फसल लगभग तैयार हो चुकी है।इस बार किसान काफी खुश नजर आ रहे है क्यू की फसल की अच्छी पैदाइश का अनुमान किसान लगा रहे है।अच्छी पैदाइश के लिये किसान महँगा से महँगा बीज लाता है और मेहनत करके उसे तैयार करता है।अब जब फल लगभग पक चुकी है तो योगी सरकार मे छुट्टा घूम रहे जानवर नुकसान पहुँचा रहे है।जानकारी के अनुसार जब तक घरेलू जानवर दूध देती है तब तक उसके चारे भूसे का ध्यान पशु पालक देता है फिर जब दूध देना बन्द कर देती है तो उसको पशु पालक गाँव से बाहर छोड़ देता है।अपना पेट भरने के लिये ये जानवर किसी न किसी किसान के खेत मे पहुँच कर अपना पेट भरती है और किसान की फसल को चौपट करती है।अब किसान के सामने एक ओर परेशानी मुँह बायें सामने खड़ी है।वह दिन भर खेत रखाये या फिर अपना परिवार को चलाने के लिये दो जूँ की रोटी का इंतिजाम करे?सबका साथ सबका विकास का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा की योगी सरकार को इस बड़ी समास्या से किसानों को कब मुक्ती मिलेगी?


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ