Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लखपतनगर-मसकनवा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के चपेट मे आने से बालिका की दर्दनाक मौत


गोण्डा:-रविवार की रात लखपतनगर व मसकनवा रेलवे स्टेशन के बीच गड़रही गांव के पास एक 18 वर्षीय बालिका की डाउन ट्रैक पर ट्रेन के चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने पर मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।एसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक लङकी की पहचान शीलम जयसवाल पुत्री रामानंद जयसवाल निवासी बरईपुरवा ऐलनपुर ग्रंट मनकापुर के रूप मे हुयी है।उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतका शीलम के पिता रामानंद जयसवाल ने मृतका के कपड़े से अपनी लड़की की पहचान की।उन्होंने बताया कि घर के लोगों के साथ लड़की शीलम भी खेत में काम कर रही थी।शाम को पांच बजे वह खाना बनाने के लिए घर चली गई थी।लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली।तभी रात करीब आठ बजे किसी लड़की के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली।चौकी प्रभारी मसकनवा नीरज सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के साथ साथ लड़की का चेहरा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।हालांकि पिता ने लड़की के कपड़े से उसकी पहचान की है।
लड़की के पिता रामानंद जायसवाल ने बताया कि शीलम ने दो साल पहले ही इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे