Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कृषि विज्ञान केन्द्र की 25वी वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र बन्जरिया बस्ती में आज कृषि विज्ञान केन्द्र की 25वी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति के प्रतिनिधि प्रो0 रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विज्ञान केन्द्र में हुयी। कृषि विज्ञान केन्द्र का मुख्य उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में रवि, खरीफ एवं जायद फसलों के बारे में शोध करना है। इसमें खाद्यान, दलहन, तिलहन, फल-फृल आदि सभी प्रकार की फसल शामिल होती है। यह केन्द्र भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के समन्वय से उक्त कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशन में चलाया जाता है। इसमें कार्यरत तथा कृषि उद्यान एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और अधिकारी फसलों के बारे में शोध करते है तथा इसका प्रयोग विज्ञान केन्द्र के कृषि फार्म में किया जाता है और अच्छे प्रकार के वीजो को शोध के बाद आम लोगों के लिए कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इस बैठक में कृषि उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी/वैज्ञानिक उपस्थित थे, जिसमें डाॅ0 अनिल कुमार सिंह, डाॅ0 अनिल कुमार राय, संयुक्त निदेशक कृषि डाॅ0 ओ0पी0 सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान डाॅ0 आर0के0 तोमर, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 एस0एन0सिंह, उप सूचना निदेशक डाॅ0 एम0डी0 सिंह, नाबार्ड एंव लीड बैक के प्रतिनिधिगण, अनेक कृषि वैज्ञानिक आदि उपस्थित थे। इस बैठक में कृषि क्षेत्र में और शोध करने तथा इस केन्द्र की और उपयोगिता बढ़ाने पर विचार कियाा गया तथा पूर्व बैठक का संक्षित विवरण प्रस्तुत करते हुए उसकी कार्यवाही को अनुमोदन  किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे