Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

19 मार्च से पुनः आमरण अनशन पर बैठने सुदामा ने दी चेतावनी: जानिय क्यों


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अमहट पुल  निर्माण सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने चेतावनी दिया है कि यदि 18 मार्च तक अमहट पुल निर्माण के सम्बन्ध में शासन स्तर पर स्पष्ट स्वीकृति के प्रमाण न उपलब्ध कराये गये तो वे 19 मार्च से पुनः आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। 
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने बताया कि बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने आश्वासन दिया था कि 4 दिन के भीतर पुल निर्माण की स्वीकृति हो जायेगी और इस पर भरोसाकर उन्होने आमरण अनशन को क्रमिक अनशन में बदल दिया। कहा कि अमहट पुल के साथ ही 5 महत्वपूर्ण मांगे जनहित की है और उसका प्रभावी निराकरण न होने तक उनका चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। 
क्रमिक अनशन के पांचवे दिन सूर्यनरायन मिश्र, ओम प्रकाश चौधरी, शिवकुमार गौतम, सामइन फारूकी, कप्तान मौर्य,  अजय सिंह, रणधीर सिंह, दिलीप उपाध्याय, सन्तोष पाठक, हरिवंश, सन्तोष सिंह, विवेक पाण्डेय, अम्ब्रीश मिश्र, शक्तिदीप पाठक, अमरेश मिश्र, उमानाथ द्विवेदी, संजय पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, वृजेश यादव, विवेक मोहन यादव, चन्द्र प्रकाश चौरसिया, मनोज पाण्डेय, समय प्रसाद वर्मा आदि ने समर्थन देते हुये संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे