शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । दवा लेने जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी । लोगो ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले आए । इलाज के दौरान महिला ने दम तोड दिया और परिजनो में कोहराम मच गया । जानकारी के अनुसार जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी महेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी निर्मला देवी(55) बिहारगंज बाजार में दवा लेने गयी थी, जहाँ रोड पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया । बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी । स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया व परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पर परिजन ज़िला अस्पताल पहुचे जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव का अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ