डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज):-गोण्डा के बालेश्वरगंज कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का उदघाटन क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष चौपड़ा ने किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता को बैंकिंग सेवा आसानी से सुलभ कराने के लिए कृत संकल्प है। जो ग्राहक सेवा के माध्यम से लोगों घर घर दस्तक दे रहा है।इन केन्द्रों पर उपभोक्ता एक बार में दस हजार रुपये तक की निकासी व पच्चीस हजार रुपये तक की नकदी जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न ऋण योजनाओ का आवेदन सम्बन्धित ब्रांचों को कर सकते है। केंद्र को नये खाते खोलना एवं कर्जदारों से कर्ज अदायगी कराने का भी अधिकार होगा। ये सारी सेवाएं निशुल्क होंगी ।
उन्होंने केन्द्र प्रभारी सुनील गुप्ता को बैंक के नियमों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। उसके पूर्व शाखा प्रबंधक जय राम सुमन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान अरुण शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह,जय कीर्ति सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ