Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तालाब में मिट्टी निकालने गयी नाबालिग बालिका के साथ दुराचार का प्रयास


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली गॉव में आज एक वहसी दरिन्दे ने एक नाबालिग बालिका को गेंहू के खेत में उठा ले गया और बालिका के साथ दुराचार का प्रयार करने लगा बालिका की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तथा युवक को पकड़ लिया युवक के परिजनों ने पहुँच कर दूसरे पक्ष को मारपीट के बाद उसे छुड़ा ले गये मामला दो संप्रदाय के बीच का होने की वजह से जब घटना की सूचना पुलिस को हुई तो उसके हाथ पैर फूल गये आनन् फानन में नवागत सीओ समेत दो थानों की फोर्स तत्काल मौके पर पहुँच गयी पुलिस के आने से पहले आरोपी युवक फरार हो गया
     मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब पॉच बजे ग्राम सिठौली में एक 6 वर्षीय बालिका गांव के पश्चिम दिशा की और स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गयी थी गांव के सोफियान पुत्र इस्तियाक  18 वर्ष ने बालिका को जबरन पकड़ कर गेंहूँ के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश करने लगा बालिका द्वारा चीख पुकार की आवाज को सुनकर आस पास के लोग दौड़े तथा सोफियान को पकड़ लिया जब सोफियान के घर वालों को इसकी सूचना मिली तो उसके घर वाले कई लोगों के साथ पहुँच कर दूसरे पक्ष को मारपीट कर सुफियान को छुड़ा लाये घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो नवागत सीओ अरविन्द चौरसिया पटरंगा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मवई थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के अलावा  पीआरबी 0928 तथा 0929 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स के आने से पहले आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है क्षेत्राधिकारी अरविन्द चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे