Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापार मण्डल ने सौपा छः सूत्रीय ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के बस्ती मण्डल प्रभारी राधेश्याम कमलापुरी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बुधवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। 
ज्ञापन सौंपते हुये राधेश्याम कमलापुरी ने बताया कि जीएसटी के कई मनमाने प्राविधानों से व्यापारी परेशान है, इसका प्रभावी निस्तारण किया जाना चाहिये। 6 सूत्रीय ज्ञापन में ई.वे. बिल की व्यवस्था ठीक करते हुये दोहरे जुर्माने की व्यवस्था समाप्त किये जाने, सर्वे, छापे बंद कर डीजल, पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करते हुये मण्डी शुल्क समाप्त किये जाने, दिल्ली में चल रही सीलिंग बन्द किये जाने, तीन सितम्बर को व्यापारी दिवस घोषित किये जाने आदि की मांग शामिल है। 
प्रतिनिधि मण्डल में मोरारजी गुप्ता, अनुभव प्रताप सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार आदि शामिल रहे । 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे