सुनील उपाध्याय
बस्ती । नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित जनपद स्तरीय लोक महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे लोक गीतों की धूम रही । शशि सिंह के लोक नृत्य, वविता सिंह के देश भक्ति गीत, गरिमा एण्ड पार्टी, अंशू त्रिपाठी के लोक गीत, लोक नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।
इसी कड़ी में आदित्य, शशि, पूजा, बबिता ने स्वच्छता पर केन्द्रित नाटक, वैभव द्विवेदी, अखिलेश, अजय सिंह, पूजा के देश गीत ने अतिथियों का मन मोह लिया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक गोपाल भगत ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूरा प्रयास है कि रचनात्मक गतिविधियों की निरन्तरता बनी रहे। निश्चित रूप से युवा पीढी ने लोक परम्परा की थाती को बचाये रखा है। कार्यक्रम में कलाकारों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय लोक महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे अश्विनी अवस्थी, आदर्श मिश्र, गौतम वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, महेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, मधुकर उपाध्याय, आकांक्षा मिश्रा, अजीत यादव, कमलेन्द्र पाण्डेय, सुमित यादव, शिवकुमार यादव, पवन यादव, आराधना यादव, भीम रतन, ओम प्रकाश मिश्र, मनोज श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ