Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षक ने जिलाधिकारी को सौपा शिकायती पत्र


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल्मीकि सिंह ने  जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि जनपद में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुये कुछ स्थानों पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को संकुल प्रभारी बना दिया गया। जबकि नियमानुसार संकुल केन्द्र के निकट के जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य को संकुल प्रभारी बनाया जाना चाहिये। इस   सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनेकों बार पत्र दिया गया किन्तु स्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। शिक्षक नेता बाल्मीकि सिंह ने पत्र के माध्यम से चेतावनी दिया है कि यदि 2015 के 368 पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के वेतन और संकुल प्रभार प्रकरण का शीघ्र निस्तारण न हुआ तो वे 16 मार्च से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन को बाध्य होंगे। 
उन्होने तत्काल प्रभाव से इस सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे