लालगंज प्रतापगढ़।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अचकवापुर पुरवारा मे रंजिशन आरोपियों द्वारा घर मे घुसकर बुजुर्ग महिला की पिटाई व तोड़फोड को लेकर केस दर्ज किया गया है। गांव के संदीप कुमार ने दी गई तहरीर मे कहा है कि गांव के राजाराम तथा सुमेरा एवं रेखा देवी व मृदुला ने बीती चैबीस फरवरी को दिन मे बारह बजे घर मे घुसकर उसकी मां को मारापीटा। आरोपियों ने कूडा फेके जाने के विवाद को लेकर वृद्धा को मारते पीटते उसे जानलेवा धमकी दी। विरोध करने पर गृहस्थी के सामान भी नष्ट कर दिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजाराम समेत चार आरोपियो के खिलाफ मंगलवार की देर रात घर मे घुसकर मारपीट तथा जानलेवा धमकी व तोडफोड का मुकदमा दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ