Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पटरी पर नहीं आ रही परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी

कहीं पर गुरु जी गायब तो कहीं छात्रों के संख्या कम

बलरामपुर ।। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के परिषदीय विद्यालयों में गुरूजनों की मनमानी पर विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है । विद्यालयों में नौनिहालों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं करायी जा रही हैं । लगभग सभी विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम पाई जा रही है । अधिकांश परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक भी विद्यालय से अक्सर गायब रह रहे हैं । हमारे संवाददाता ने शिक्षा शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के कुछ परिषदीय विद्यालयों का पड़ताल किया तो यह तथ्य खुलकर सामने आए हैं ।


 केस नंबर 1- समय 11:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरथुआ खानपुर में सहायक अध्यापक विजय कुमार मौजूद रहे परन्तु प्रधानाध्यापक विनोद कुमार विद्यालय में मौजूद नहीं थे । स.अ.विजय कुमार ने बताया कि  प्र.अ.विनोद कुमार  विद्यालय के कार्य से बैंक  गये हैं । प्र.अ.के बारे में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि प्र.अ.रसूख वाले हैं  अक्सर आए दिन विद्यालय के काम से हस्ताक्षर करके सादुल्लाह नगर, अचलपुर चौधरी आदि बाजारों में टहलते हैं । पंजीकृत बच्चे 74 के सापेक्ष 56 मौजूद थे ।  विद्यालय का शौचालय निष्प्रयोज्य है । विद्यालय का फर्स टूटा है वर्षा होने पर छत से पानी रिसता व टपकता है । मीनू के विपरीत एम डी एम में दाल चावल के स्थान पर सब्जी चावल बनाया गया जो मीनू के अनुसार नही था।

केस नंबर 2- समय 12: 00 बजे प्राथमिक विद्यालय खानपुर सहायक अध्यापिका लता गुप्ता मौजूद थी परन्तु शिक्षा मित्र कनिक राम वर्मा मौजूद नहीं थे । शिक्षामित्र के बारे में स.अ. लता गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का सामान खरीदने गए हैं । पंजीकृत बच्चे 91 के सापेक्ष मौके पर 38 बच्चे मौजूद थे  जबकि सहायक अध्यापिका लता गुप्ता द्वारा बताया गया बच्चों कि उपस्थिति संख्या 60 है । विद्यालय की फर्श टूटा हुआ है शौचालय पूरी तरह निष्प्रयोज्य । मीनू के विपरीत एम.डी.एम.में सब्जी चावल बन रहा था ।

केस नंबर 3 - समय 1:35 बजे प्राथमिक विद्यालय जिगनी सहायक अध्यापक विनोद कुमार शर्मा मौजूद थे तथा तीन स्टाफ नदारद थे । बच्चे खेल कूद रहे थे । सहायक अध्यापक विनोद कुमार शर्मा ने विद्यालय से संबंधित कोई भी जानकारी देने से किया इंकार कर दिया । इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी रेहरा बाजार मनीराम वर्मा ने कहा कि अनुपस्थित व अनियमितता बरतने वाले अध्यापकों के विरुद्ध जाँच कर कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे