Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा व बसपा के गठबंधन की जीत भाजपा के झूठे वादों पर करारा जवाब: अभिषेक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । उत्तर - प्रदेश में लोकसभा  के उपचुनाव में फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट पर सपा- बसपा गठबंधन को मिली जीत पर प्रतापगढ़ में सपाइयों व बसपाइयों ने संयुक्त रूप से नगर के अम्बेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर गाजे-बाजे व अबीर गुलाल उड़ाते हुए आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया । नगर के अंबेडकर चौराहे से जुलूस की शक्ल में सपाइयों ने पार्टी कार्यालय रवाना हुए जहां पर एकत्रित हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ढोल और नगाड़े की धुन पर जीत का जश्न मनाते हुए जमकर थिरके । 
वीडियो 

इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई ।  इस दौरान युवा सपा नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज के चुनाव में जनता ने सपा व बसपा के गठबंधन को जिताकर भाजपा के झूठे वादों पर करारा जवाब दे दिया है । उन्होंने कहा कि गोरखपुर में ऑक्सीजन से मरे  बच्चों को श्रद्धांजलि है । यह जीत यूपी की जनता को समर्पित है जो अमन चैन और विकास, तरक्की सरकार बनाना चाहते हैं ।उन्होने आरोपित करते हुए कहा कि आज गोरखपुर में मतगणना के दौरान जिस तरीके से वहां के जिलाधिकारी का रवैया था यदि  चुनाव आयोग अपने प्रेक्षक  के माध्यम से सख्ती न बरतता तो भारी पैमाने पर गड़बड़ी कराने की तैयारी थी । 
वीडियो 

क्योकि वहां पुनर्मतगणना की स्थिति पैदा हो गई जिससे  मतगणना रोक दी गई ।श्री तिवारी ने कहा धन्वाद है चुनाव आयोग का जिसने निष्पक्षता के साथ मतगणना कराया जिससे  सपा और बसपा गठबंधन की जीत हुई । इस दौरान युवा बसपा नेता विजय मिश्र " बाबी " ने कहा कि यह तो अभी शुरूवात है अब जनता भाजपा के जुमले में नही आने वाली है। उन्होने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में सपा और बसपा की गठबंधन की पुनः जीत होगी और सरकार बनाएगी । जश्न के दौरान सपा नेता रामकृष्ण गुड्डू मिश्र, दिनेश तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, वासिक खान, मुन्ना यादव, राहुल शर्मा, आशिफ, राम अचल वर्मा, केके यादव, इरशाद सिद्दीकी व बसपा नेता विजय मिश्र समेत भारी संख्या में सपाई व वसपाई नेता एंव कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे